फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IED Blast: छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट, डिप्टी कमांडेंट समेत 4 सीआपीएफ जवान जख्मी

Wed, 09 Feb 2022 02:45 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, बीजापुर।

सार

टीम मुरकिनार रोड के आस-पास के जंगल के इलाके में घेरा डाल रही थी तब एक प्रेशर आईईडी के संपर्क में आ गई और अचानक धमाका हो गया।
विज्ञापन
नक्सली ने किय धमाका (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक डिप्टी कमांडेंट और एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवान घायल हो गए। घटना दिन के करीब 3 बजे मोदकपाल पुलिस थाना क्षेत्र में मुरकिनार रोड पर हुई। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि घटना तब हुई जब सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन की एक टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।
विज्ञापन


टीम मुरकिनार रोड के आस-पास के जंगल के इलाके में घेरा डाल रही थी तब एक प्रेशर आईईडी के संपर्क में आ गई और अचानक धमाका हो गया। घटना में डिप्टी कमांडेंट पलवन विश्वास, एएसआई सदाशिव यादव, हेड कांस्टेबल राजीव रंजन और कांस्टेबल ओम प्रकाश घायल हुए। सभी को तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से दो अधिकारियों और हेड कांस्टेबल को एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें