फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्फा-बीटा हो या डेल्टा-गामा: हर वैरिएंट पर काम करेंगी हमारी दोनों वैक्सीन, सरकार का दावा

Fri, 25 Jun 2021 06:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को भी कोविड से बचाव की वैक्सीन लगाई जा सकती है। कहा जा रहा है कि, गर्भवती महिलाओं के लिए यह टीकाकरण उपयोगी है।
विज्ञापन
बलराम भार्गव, महानिदेशक, आईसीएमआर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने शुक्रवार को एक राहत भरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन का टीका कोरोना वायरस के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कारगर है। आईसीएमआर के अनुसार, कोविड का डेल्टा प्लस वेरिएंट अब तक दुनिया के 12 देशों में पाया गया है। वहीं हमारे देश में अब तक इसके 48 मामलों की पहचान की गई है।

विज्ञापन


डॉक्टर भार्गव ने कहा कि कोविड का टीका गर्भवती महिलाओं को भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों में भी इसका उल्लेख किया गया है। बकौल डॉक्टर भार्गव, हमने कोरोना वायरस के अन्य वेरिएंट का जिस प्रकार से परीक्षण किया था उसी प्रकार से डेल्टा प्लस पर भी अनुसंधान किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले सात से 10 दिनों में इसके परिणाम भी मिल जाएंगे।

बच्चों को वैक्सीन देने में अभी समय : आईसीएमआर डीजी
उन्होने बच्चों को वैक्सीन देने के सवाल पर कहा कि अभी अमेरिका ही एक देश है जो इस समय बच्चों को वैक्सीन दे रहा है। क्या बहुत छोटे बच्चों को कभी टीके की आवश्यकता होगी, यह अभी भी एक प्रश्न है। जब तक हमारे पास बच्चों के टीकाकरण पर अधिक डेटा नहीं होगा, हम बड़े पैमाने पर बच्चों का टीकाकरण करने की स्थिति में नहीं होंगे। हालांकि, हमने 2-18 वर्ष की आयु के बच्चों पर एक छोटा सा अध्ययन शुरू किया है और हमारे पास सितंबर या उसके बाद इसके परिणाम होंगे।  
विज्ञापन


देश भर में डेल्टा प्लस के 51 मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय  ने कहा कि देश भर में डेल्टा प्लस के अब तक 12 राज्यों में 12 मामले हैं।  मंत्रालय के अनुसार 8 राज्य महत्वपूर्ण हैं जहां हमें डेल्टा संस्करण के 50 फीसदी मामले से अधिक मिल गए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। 







देश में 125 जिले ऐसे हैं जहां सिर्फ 100 से अधिक मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 51,666 कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे। पिछले एक हफ्ते में कोरोना मामलों में 24 फीसदी की कमी आई हैं। देश में 125 जिले ऐसे हैं जहां सिर्फ 100 से अधिक मामले आ रहे हैं। 

रिकवरी दर में जबरदस्त सुधार : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि रिकवरी दर बढ़कर 96.7 फीसदी हो गई है। हम रोज 17.58 लाख कोविड टेस्ट कर रहे हैं। देश में अब तक 31,13,18,355 वैक्सीन की डोज दी गई है। पिछले कुछ घंटे में ही देश में 34 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 

डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने लिखा राज्य के मुख्य सचिव को पत्र
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, जम्मू और कश्मीर और हरियाणा के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के प्रसार के राकथाम के लिए ट्रेसिंग को बढ़ाने के लिए लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें