आईएएस रमेश घोपल की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। आईएएस घोलप ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा " तजुर्बा है मेरा मिट्टी की पकड़ मजबूत होती है, संगमरमर पर तो हमने पांव फिसलते देखे हैं"
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईएएस अधिकारी अपने रुतबे और पावर के लिए जाने जाते हैं। वो सख्त सरकारी नियमों और कायदे में बंधे होते हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी सादगी भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है और जब सड़क किनारे जमीन पर बैठ कर ठहाका लगाते कोई आईएएस दिख जाए तो उनकी चर्चा तो बनती है। आईएएस का नाम रमेश घोलप है। रमेश घोलप ने पिछले दिनों अपनी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की तो लोग उनकी सादगी के फैन हो गए। इन तस्वीरों में वह अपनी गाड़ी से बाहर आकर सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग से कुछ बात करते हैं और फिर जमीन पर बैठकर ठहाका लगाते दिखते हैं। वहीं उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी गाड़ी में ही बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
आईएएस रमेश घोपल की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। आईएएस घोलप ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा " तजुर्बा है मेरा मिट्टी की पकड़ मजबूत होती है, संगमरमर पर तो हमने पांव फिसलते देखे हैं"
आईएएस रमेश घोपल के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 4000 से ज्यादा लाइक्स और 372 से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके थे। इसके अलावा उनकी इस सादगी के काफी लोग मुरीद हो चुके थे। किसी ने ट्वीट किया कि आपकी सोच को दिल से प्रणाम, तो किसी यूजर ने लिखा कि ऐसी सादगी देखी नहीं।