भारतीय वायु सेना ने बताया कि 23 फरवरी को अधिकारियों को शॉर्ट नोटिस मिला की आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम को पुणे से दिल्ली ले जाना है। उनके पास लिवर था, जिसे समय पर पहुंचाया जाना था।
भारत की वायु सेना हमेशा ही देश और लोगों की मदद के लिए आगे रहती है। ऐसे में एक बार फिर भारतीय वायु सेना की बहादुरी सामने आई है। दरअसल, शुक्रवार को वायु सेना के अधिकारियों ने बिना समय गवाए तुरंत आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम को पुणे से दिल्ली पहुंचाया, जिससे एक पूर्व सैनिक की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना ने बताया कि 23 फरवरी की रात को अधिकारियों को शॉर्ट नोटिस मिला की आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम को पुणे से दिल्ली ले जाना है। उनके पास लिवर था, जिसे समय पर पहुंचाया जाना था। डोर्नियर विमान ने आदेश मिलते ही तुरंत उड़ान भर दी। इससे समय पर लिवर अस्पताल पहुंंचा दिया गया और प्रत्यारोपण सर्जरी की गई। इससे एक पूर्व सैनिक के जीवन को बचाया जा सका।