फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desert Knight: भारत, फ्रांस और UAE की वायु सेना ने किया अभ्यास, राफेल-मिग-29 समेत ये एयरक्राफ्ट बने हिस्सा

Wed, 24 Jan 2024 12:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने फ्रांसीसी वायु सेना और यूएई वायु सेना के साथ अभ्यास डेजर्ट नाइट का आयोजन किया। इस दौरान आईएएफ ने एसयू-30 एमकेआई, मिग-29, जैगुअर, एडब्ल्यूएसीएस, सी-130-जे को मैदान में उतारा।
विज्ञापन
डेजर्ट नाईट अभ्यास - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना ने फ्रांसीसी वायु सेना और संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना के साथ मिलकर अभ्यास डेजर्ट नाइट का आयोजन किया। इस अभ्यास में फ्रांस की तरफ से राफेल लड़ाकू विमान और एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट को शामिल किया गया था। वहीं यूएई की तरफ से एफ-16 को उतारा गया। इन सभी एयरक्राफ्ट को यूएई के अल धाफड़ा एयर बेस से संचालित किया गया था। 
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना की तरफ से एसयू-30, एमकेआई, मिग-29, जैगुअर, एडब्ल्यूएसीएस, सी-130-जे को इस अभ्यास में शामिल किया गया था। भारतीय एफआईआर में यह अभ्यास अरब सागर के ऊपर आयोजित किया गया था। इस दौरान भारतीय एयरक्राफ्ट को भारतीय बेस से संचालित किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें