भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की सीमा के पास पोखरण में अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया है। ये प्रदर्शन वायु शक्ति 2019 अभ्यास के तहत किया गया है।
एयर चीफ मार्शल धनोवा का कहना है कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वायुसेना पूरी तरह से तैयार है।
4 of 12
practice in pokhran
- फोटो : PTI
वायुशक्ति-2019 युद्धाभ्यास में दुश्मन के ठिकानों को बर्बाद करने का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
5 of 12
practice in pokhran
- फोटो : PTI
एयर चीफ मार्शल धनोवा ने कहा कि देश का राजनीतिक नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे अच्छी तरह से निभाने के लिए वायुसेना तैयार है। हम हर मिशन को पूरा करने में सबसे आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम यह अभ्यास सिर्फ दिखावे के लिए नहीं कर रहे, बल्कि दुश्मन को यह बताने के लिए है कि हवा में हो या जमीन पर हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन
6 of 12
practice in pokhran
- फोटो : PTI
युद्धाभ्यास में वायुसेना के पायलटों ने लड़ाकू विमानों से दुश्मन के ठिकानों को बर्बाद करने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
7 of 12
practice in pokhran
- फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब वायु सेना के इस प्रदर्शन से पाकिस्तान की धरती भी थर्रा गई होगी।
8 of 12
practice in pokhran
- फोटो : PTI
युद्धाभ्यास में मिग-21, मिग-27, मिग-29, मिराज-2000, सुखोई-30 एमकेआई, जगुआर, हॉक, तेजस, एमआई-17वी5, एएलएच-एमके4, एमआई-35 समेत 137 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हैं।
9 of 12
practice in pokhran
- फोटो : PTI
इस बार की थीम 'सिक्योरिंग द नेशन इन पीस एं वॉर' रखा गया। वायुसेना ने दिन, शाम और रात तीनों ही परिस्थितियों में अपनी शक्ति का समायोजन प्रदर्शित किया।
10 of 12
practice in pokhran
- फोटो : PTI
आकाश के साथ हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल ने भी हवा में उड़ रहे टारगेट पर अचूक वार किए।
11 of 12
practice in pokhran
- फोटो : PTI
अत्याधुनिक तकनीक के तहत युद्धाभ्यास में आकाश अस्त्र मिसाइलों के साथ जीपीएस और लेजर गाइडेड बम, राकेट लांचर का इस्तेमाल हुआ।
12 of 12
practice in pokhran
- फोटो : PTI
हेलीकॉप्टरों की परिवहन प्रणाली को भी परखा गया। थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, मानद कैप्टन सचिन तेंदुलकर और राज्य के कई सांसद भी शामिल हुए।