फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने रेस्त्रां की दीवार पर इमरान खान की तस्वीर को ढका

Sun, 17 Feb 2019 08:19 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Imran Khan
क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले का अनूठा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पोस्टर ढक दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
pulwama attack
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन

3 of 5
bcci pcb
बीसीसीआई की मान्य ईकाई सीसीआई का मुख्यालय ब्रेबोर्न स्टेडियम पर है। सीसीआई के समूचे परिसर में दुनिया भर के महान क्रिकेटरों की तस्वीरें हैं। इनमें पाकिस्तान के 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान की भी तस्वीर है। सीसीआई अध्यक्ष प्रेमल उदाणी ने कहा कि इस संबंध में फैसला शुक्रवार को लिया गया।

4 of 5
BCCI
उन्होंने कहा, 'सीसीआई खेलों का क्लब है और हमारे यहां मौजूदा तथा अतीत के क्रिकेटरों की तस्वीरें हैं। हम मौजूदा घटनाक्रम पर इस तरीके से अपनी नाराजगी जताना चाहते थे। हमने अभी इसे ढक दिया है, लेकिन कह नहीं सकते कि कब इस पर से पर्दा हटाया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान खान - फोटो : File Photo
इमरान भारत के खिलाफ दो बार ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 1989 में नेहरू कप मैच में यहां आस्ट्रेलिया को हराया था जिसमें वह मैन ऑफ द मैच थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें