फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By Election: गुजरात-पंजाब में मिली जीत से केजरीवाल गदगद, बोले- कांग्रेस कार्यकर्ता हमारी पार्टी ज्वाइन करें

Mon, 23 Jun 2025 04:30 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

By Election: चार राज्यों की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात और पंजाब में एक-एक सीट पर जीत से गदगद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी की अंदरखाने दोस्ती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी छोड़ने और 'आप' से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने पंजाब और गुजरात में एक-एक सीट पर जीत हासिल कर अपनी ताकत का दिखाई। खास बात यह है कि इस जीत के बाद 'आप' संयोजक और पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया और साफ कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही देश में भाजपा से सच्ची लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन


लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत पर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने एक बार फिर आप  सरकार के काम पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारे काम पर भरोसा जताया है, यह जीत बताती है कि पंजाब में आप की सरकार जनता के हित में काम कर रही है।
 

कांग्रेस और भाजपा दोस्त हैं- केजरीवाल
केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की अंदरखाने अच्छी दोस्ती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा से लड़ने की न तो नीयत है और न ही हिम्मत। केवल आम आदमी पार्टी ही देशभर में भाजपा से सीधी और ईमानदार लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'विपक्ष को नीचा दिखाने की कोशिश जनता नहीं करेगी बर्दाश्त', पीएम मोदी पर खरगे ने साधा निशाना

गुजरात की जीत पर क्या बोले केजरीवाल?
गुजरात में मिली जीत को लेकर केजरीवाल ने दावा किया कि वहां अब मुकाबला सिर्फ भाजपा और 'आप' के बीच रह गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस सिर्फ दिखावे की पार्टी है। असल में वह भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रही है और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में मदद कर रही है। केजरीवाल ने कहा, हमने 2022 में जितने अंतर से जीत हासिल की थी, उससे लगभग दोगुने अंतर से जीत हासिल की है। इससे पता चलता है कि हम पंजाब में अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह 2027 का सेमीफाइनल है — 2027 में आप की आंधी आएगी।

केजरीवाल ने आगे कहा कि केजरीवाल ने कहा, अक्सर कहा जाता है कि उपचुनावों में सत्ताधारी पार्टी जीतती है। लेकिन गुजरात में हमारी जीत से पता चलता है कि लोग 30 साल के भाजपा शासन से तंग आ चुके हैं। वे अब आप को एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में देख रहे हैं। फरवरी 2022 में हमने विसावदर जीता लेकिन विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए। आज हमने विसावदर और लुधियाना पश्चिम में लगभग दोगुने अंतर से जीत हासिल की है। यह इस बात का बड़ा संकेत है कि लोग हमारे काम से खुश हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: गर्लफ्रेंड फोटो वायरल होने के बाद पहली बार तेज प्रताप ने की बात; लालू-तेजस्वी पर क्या कहा?

राज्यसभा जाने वाली अटकलों भी दिया जवाब
राज्यसभा से जुड़ी अटकलों पर भी केजरीवाल ने स्थिति स्पष्ट की। संजीव अरोड़ा की लुधियाना वेस्ट सीट से जीत के बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली होगी। इसे लेकर विपक्ष ने दावा किया था कि केजरीवाल खुद राज्यसभा जा सकते हैं। लेकिन इन अटकलों पर विराम लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि कई बार मुझे राज्यसभा भेजने की बातें होती हैं। मैं साफ कर दूं कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि इस सीट पर कौन जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें