फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid: तमिलनाडु-पुडुचेरी में दो समूहों के खिलाफ IT की कार्रवाई; 60 करोड़ की नकदी और सोने के सिक्के बरामद

Wed, 18 Oct 2023 08:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीडीटी ने कहा कि दोनों समूहों के खिलाफ तलाशी में कुल मिलाकर 60 करोड़ रुपये की नकदी और सोने के सिक्के जब्त किए गए हैं। कर बोर्ड ने आरोपी समूहों या उनके प्रवर्तकों की पहचान नहीं की है।
 
विज्ञापन
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु और पुडुचेरी में दो व्यापारिक समूहों के खिलाफ आयकर विभाग की हालिया कार्रवाई के बारे में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड  ने अहम जानकारी दी है। सीबीडीटी ने बुधवार को बताया कि पांच अक्तूबर को दो व्यापारिक समूहों के लगभग 100 ठिकानों पर छापा मारा था। उस तलाशी अभियान के बाद विभाग ने 32 करोड़ रुपये की नकदी और 28 करोड़ रुपये के सोने के सिक्के जब्त किए हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जिन समूहों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की गई थी उनमें से एक शैक्षणिक संस्थान चलाता है और दूसरा समूह डिस्टिलरी, फार्मास्यूटिकल्स, अस्पताल और होटल आदि में शामिल है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि उसी दिन आयकर अधिकारियों ने डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन और उनसे जुड़े कुछ लोगों के घर पर छापा मारा था।  

सीबीडीटी ने कहा कि अब तक दोनों समूहों के खिलाफ तलाशी में कुल मिलाकर 60 करोड़ रुपये की नकदी और सोने के सिक्के जब्त किए गए हैं। कर बोर्ड ने आरोपी समूहों या उनके प्रवर्तकों की पहचान नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें