फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 Attack: 'मैंने सब कुछ खो दिया', आतंकी हमले के दौरान रहे ताज होटल के जीएम ने बयां किया अपना दर्द

Sat, 10 Sep 2022 10:18 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,मुंबई

सार

साल 2008 की वह काली तारीख 26 नवंबर आज भी भारत के सबसे बड़े आतंकी हमलों में शामिल है। यह वह दिन था, जब देश की आर्थिक राजधानी यानी मुंबई को 10 आतंकवादियों ने अपनी गोलियों से छलनी कर दिया था।
विज्ञापन
ताज होटल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में  26/11 के आतंकी हमले के समय ताज होटल के महाप्रबंधक रहे करमबीर कांग उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए भावुक हो गए। आतंकवाद के पीड़ितों की पहली संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कांग्रेस में बोलते हुए करमबीर कांग ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने और हमले के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने का आह्वान किया। उन्होंने दर्दनाक यादों को साझा करते हुए कहा कि सभी पीड़ितों की तरह मैंने भी सबकुछ खो दिया। मैंने अपने दो युवा बेटों और पत्नी सहित अपने परिवार को खो दिया था। मैं जब उन काले दिनों को याद करता हूं तो रूह कांप जाती है। पूरी दुनिया ने आतंक के उस भयानक रूप को देखा जब 10 आतंकवादियों ने मेरे देश, शहर और मेरे होटल पर हमला किया इसमें 34 से अधिक लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


इस घटना के दौरान हमने कई बहादुर सहयोगियों को खो दिया: करमबीर कांग
कांग ने कहा कि उनके सामने ही उनकी पत्नी और दो बेटे जिंदा जल गए लेकिन मैंने उस वक्त भी हिम्मत नहीं हारी और दूसरों की मदद की। मेरे कई स्टाफ ने  बहादुरी दिखाई और कई लोगों की जान बचाई। इस घटना के दौरान हमने कई बहादुर सहयोगियों को खो दिया। उन्होंने कहा कि इन आतंकियो का ब्रेन वॉश कर हमला करने के लिए भेजा जाता है। इनमें इंसान की जान की कीमत समझने की बुद्धि खत्म हो गई होती है। लेकिन जिन्होंने  इस हमले का आयोजन किया और वित्तपोषित किया उसपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि कांग इस समय अमेरिका में ताज होटल के एरिया डायरेक्टर हैं।

मिलकर काम करने का समय: कांग
उन्होंने कहा कि आज मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से राष्ट्रीय और सीमाओं के पार न्याय पाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करता हूं।  कांग ने कहा कि सदस्य देशों को हमारे साथ शामिल होना चाहिए और  यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवादियों के लिए कोई सुरक्षित पनाहगाह न हो ताकि इन जघन्य अपराधों को जड़ लेने के लिए जगह न दी जाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


फोर्ब्स पर्सन ऑफ द ईयर चुने जा चुके हैं कांग
कांग के साहस के लिए उन्हें  फोर्ब्स पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था। कांग इस समय अमेरिका में ताज होटल के एरिया डायरेक्टर हैं। वहीं ताज होटल के मालिक रतन टाटा ने हमले के बाद कहा था कि 'मैं कांग के पास गया और उसे बताया कि मुझे कितना दुख है तो उसने कहा, सर हम ताज को पहले की तरह बनाने जा रहे हैं। ये जवाब सुन टाटा हैरान रह गए थे। वहीं फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति निरोलस सरकोजी ने कांग को हमले के दौरान साहस दिखाने पर 'ऑफिसर ऑफ नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट' का पदक देकर सम्मानित किया। हमले के वक्त होटल में मौजूद सैकड़ों अतिथियों में फ्रांस के भी नागरिक थे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें