फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: चलती ट्रेन से गिरने वाली थी महिला, रेलवे सुरक्षा बल की कांस्टेबल ने जान पर खेलकर बचाया

Thu, 01 Jun 2023 02:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ने लगी, महिला यात्री के गिरने की संभावना अधिक हो गई थी। यह देखते हुए कांस्टेबल सनिथा तेजी से महिला यात्री की तरफ बढ़ी। उन्होंने महिला यात्री सरस्वती को कसकर पकड़ा और ट्रेन से बाहर उतारा। 
विज्ञापन
Begumpet Railway Station - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के बेगमपेट रेलवे स्टेशन पर एक महिला रेलवे सुरक्षा बल की कांस्टेबल ने महिला यात्री को चलती ट्रेन से गिरने से बचाया। पूरी घटना सर्विलेंस कैमरे में कैद हो चुकी है। 
विज्ञापन


लिंगमपल्ली-फलकनुमा एक्सप्रेस के सुबह के नौ बजे बेगमपेट रेलवे स्टेशन पर आने के बाद महिला कांस्टेबल के सनिथा ने देखा कि एक महिला चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही है। जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ने लगी, महिला यात्री के गिरने की संभावना अधिक हो गई थी। 

यह देखते हुए सनिथा तेजी से महिला यात्री की तरफ बढ़ी। उन्होंने महिला यात्री सरस्वती को कसकर पकड़ा और ट्रेन से बाहर उतारा। कांस्टेबल सनिथा के ऐसा करने से महिला यात्री की जान बच गई और साथ ही कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद सरस्वती ने कांस्टेबल सनिथा का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन रक्षा मिशन के तहत आीपीएफ के जवानों ने 2023 में इस क्षेत्र में अबतक दो लोगों की जान बचाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें