फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: अमित शाह के मणिपुर दौरे का दिखा असर, राजीव सिंह होंगे अगले DGP, गृह विभाग में ट्रांसफर किए गए डौंगेल

Thu, 01 Jun 2023 02:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने जनहित में विशेष मामले के तहत पॉलिसी में राहत देते हुए राजीव सिंह की तैनाती की है। बता दें कि अमित शाह के मणिपुर दौरे के बीच में यह आदेश आया है। 
विज्ञापन
मणिपुर के नए डीजीपी राजीव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित शाह के मणिपुर दौरे का असर दिखने लगा है। बता दें कि हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने राजीव सिंह को मणिपुर का नया डीजीपी नियुक्त किया है। पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्मस विभाग के विशेष सचिव ने आदेश जारी कर कहा कि राजीव सिंह तत्काल प्रभाव से मणिपुर के नए डीजीपी होंगे। राजीव सिंह, पी डौंगेल की जगह लेंगे, जिन्हें राज्य सरकार ने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (गृह) तैनात किया है। पी डौंगेल के लिए यह नया पद सृजित किया गया है। 
विज्ञापन


त्रिपुरा कैडर से मणिपुर कैडर में हुआ तबादला
राजीव सिंह 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वह सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर तैनात रह चुके हैं। गृह मंत्रालय ने राजीव सिंह को त्रिपुरा कैडर से तीन साल के डेप्युटेशन पर मणिपुर कैडर में ट्रांसफर दिया है। गृह मंत्रालय ने जनहित में विशेष मामले के तहत पॉलिसी में राहत देते हुए राजीव सिंह की तैनाती की है। बता दें कि अमित शाह के मणिपुर दौरे के बीच में यह आदेश आया है। 

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर में बन रहे नक्सल और कश्मीर जैसे हालात, जंगल-जमीन की लड़ाई को कैसे करेंगे खत्म शाह
विज्ञापन


मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़कने के तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ के पूर्व मुखिया कुलदीप सिंह को मणिपुर सरकार का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया था। मणिपुर में बीते करीब एक महीने से जातीय हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। राज्य में जारी हिंसक घटनाओं में अभी तक 80 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन


मणिपुर में नहीं रुक रहीं हिंसक घटनाएं
खबर के अनुसार, पुलिस और उग्रवादियों के बीच बुधवार रात को तांगजेंग इलाके में खुंबी पुलिस स्टेशन में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुकी उग्रवादियों के साथ ये मुठभेड़ हुई। घायलों को  इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इंफाल पूर्व के चानुंग इलाके में भी भारी गोलीबारी की खबर है। हालांकि वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें