फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा ने 12 एकड़ जमीन से हटाया अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर चलाया पीला पंजा

Sun, 10 Dec 2017 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / गुरुग्राम
विज्ञापन
हुडा
विज्ञापन
हुडा की इनफोर्समेंट टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाकर करीब 12 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 
संपदा अधिकारी-दो विवेक कालिया के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ते के एसडीओ प्रदीप कुमार की टीम ने शनिवार को सेक्टर 38, सेक्टर 47 और सेक्टर 52 से अतिक्रमण हटाया। उन्होंने बताया कि सेक्टर 52 में करीब 6 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। इसी दौरान भू-मालिकों ने जमीन पर कब्जा कर अवैध सब्जी मंडी, 2 ढाबे, एक शराब के ठेके, शटरिंग की दुकान आदि का निर्माण किया हुआ था। 

पढ़ें- गुरुग्राम में इस कंपनी ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी जमीन, हर स्टोर में करेगी 500 करोड़ का निवेश

कोर्ट ने भू-मालिकों की याचिका को खारिज कर विभाग को कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद विभाग ने अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया है। साथ ही सेकटर-38 में धार्मिक स्थल की करीब 1 एकड़ जमीन पर बनाई गई 40 से अधिक झुग्गियों और 2 ढाबों सहित सेक्टर 47 में करीब 5 एकड़ की संस्थागत जमीन पर बनाई गई 70 से अधिक झुग्गियों और प्लॉट पर बनाई गई बाहरी दीवार को भी तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पटवारी विनोद, जेई उम्मीद, जेई योगेश, जेई विरेंद्र चौहान, जेई ओम प्रकाश दलाल और भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें