फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1300 शाखाओं के IFSC कोड बदले

Sun, 10 Dec 2017 05:47 AM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सहयोगी बैंकों के मर्जर के बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी 1300 शाखाओं के नाम और आईएफएससी कोड बदल दिए हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने जिन शाखाओं के आईएफएससी कोड बदले हैं, वे मुंबई, नई दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ जैसे शहरों में हैं।
विज्ञापन


एसबीआई के रिटेल और डिजिटल बैंकिंग के प्रबंध निदेशक प्रवीण गुप्ता ने कहा, हमारे कुछ पुराने सहयोगी बैंकों की शाखाएं एसबीआई में मर्ज हो चुकी है। जब भी मर्जर होता है, आईएफएससी कोड बदल जाते हैं। उन्होंने कहा, ग्राहकों को इन बदलावों की सूचना दे दी गई है। बैंक भी उन्हें नए आईएफएससी कोड से जोड़ रहा है। गुप्ता के मुताबिक, अगर कुछ भुगतान पुराने आईएफएससी कोड से आते हैं तो उन्हें नए कोड के साथ मिला लिया जाएगा। 

पढ़ें: स्टेट बैंक में है आपका खाता, तो ये खबर जरूर देख लें नहीं तो पड़ेगा पछताना

ग्राहकों को इससे कोई परेशानी नहीं होगी। एसबीआई ने अपने 2300 शाखाएं बंद कर दी हैं। साथ ही पुराने और नए नाम के साथ सभी शाखाओं की जानकारी और आईएसएससी कोड वेबसाइट पर भी डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन


क्या है आईएफएससी
इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड या आईएफएससी 11 अंकों का अक्षरों और अंकों से बना कोड होता है। यह बैंक की शाखाओं की अलग से पहचान के लिए इस्तेमाल होता है। आरटीजीएस, एनईएफटी अथवा आईएमपीएस के जरिये एक खाते से दूसरे खाते में पैसा भेजने के लिए आईएफएससी जरूरी होता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें