फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Results 2022: कैसे देखें यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, यहां पाइए पूरी जानकारी

Thu, 10 Mar 2022 06:17 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार की सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से चुनावी रुझान आने लगेंगे। इस रिपोर्ट में जानिए पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम कैसे देखें।
विज्ञापन
Election Result 2022 - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। अब गुरुवार को मतगणना की तैयारी है और इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी।आयोग की वेबसाइट के अनुसार परिणाम के रुझान भी गुरुवार सुबह आठ बजे से आने शुरू हो जाएंगे।  

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। यहां पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को हुआ था। यहां की 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा के सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में वापसी करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

पंजाब (117 सीट), उत्तराखंड (70) और गोवा (40) में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मणिपुर (60) में 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में मतदान हुआ था। सभी राज्यों के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी और परिणाम भी इसी दिन सामने आएंगे। इनमें से चार राज्यो में भाजपा और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।
विज्ञापन


ऐसे देखें पांच राज्यों के चुनाव परिणाम

  • पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम देखने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं। 
  • यहां पर 'जनरल इलेक्शंस टु असेंबली कॉन्सटीट्यूंसी मार्च-2022' पर क्लिक करें।
  • आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद यहां पर पांचो राज्यों के परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें