फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: NHRC ने तमिलनाडु सरकार-पुलिस प्रमुख को भेजा नोटिस; विधानसभा में अन्नाद्रमुक ने किया हंगामा

Tue, 25 Jun 2024 07:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चेन्नई

सार

Hooch tragedy: एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि उसने कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया है। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों का कथित तौर पर अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब त्रासदी के संबंध में तमिलनाडु सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है। आयोग ने उनसे एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी है। सोमवार तक जिले में जहरीली शराब पीने से 58 लोगों की मौत हो चुकी थी। 219 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया है। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों का कथित तौर पर अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। अगर खबर सही है तो पीड़ितों के जीवन के अधिकार के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठता है। 

बयान में कहा गया कि राज्यों के पास शराब के उत्पादन, निर्माण, कब्जे, परिवहन, खरीद और बिक्री को विनियमित करने की विशेष शक्ति है। इसमें आगे कहा गया है कि तमिलनाडु के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में प्राथमिकी की स्थिति, अस्पताल में भर्ती पीड़ितो के चिकित्सा उपचार और राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को मुआवजे के वितरण की स्थिति शामिल हो सकती है। इसमें आगे कहा गया है कि आयोग ने त्रासदी के जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी विवरण मांगा है। राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन


तमिलनाडु विधानसभा: अन्नाद्रमुक सदस्य एक दिन के लिए निलंबित
उधर, तमिलनाडु विधानसभा में विपक्षी अन्नाद्रमुक के सदस्यों को हंगामा करने के लिए एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। विपक्षी सदस्य प्रश्नकाल के दौरान जहरीली शराब कांड के मुद्दे को उठाते हुए हंगामा कर रहे थे। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा याद दिलाया कि सदन पहले ही इस मुद्दे पर विस्तार से बहस कर चुका है। उन्होंने त्रासदी के बाद सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। 

स्टालिन ने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी पार्टी सदन में सुनियोजित गतिविधियों में लिप्त है और द्रमुक नीत गठबंधन को 40  में से 40 सीट जीतने और तमिलनाडु में सभी 39 सीट जीतने और पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर हासिल जीत को पचा नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें