फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India CEO: एअर इंडिया के नए सीईओ की पृष्ठभूमि की ‘बारीकी’ से जांच करेगा गृह मंत्रालय

Mon, 21 Feb 2022 04:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सूत्रों का कहना है कि जब भी किसी भारतीय कंपनी में अहम पदों पर विदेशी नागरिक की नियुक्ति की जाती है तो गृहमंत्रालय उन सभी की ‘बारीकी’ से जांच करता है।
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय एअर इंडिया के नवनियुक्त सीईओ और एमडी इल्कर आयसी की पृष्ठभूमि की ‘बारीकी’ से जांच करेगा। अधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकार से एअर इंडिया का अधिग्रहण करने वाले टाटा समूह ने हाल ही में तुर्की के नागरिक आयसी की नियुक्ति की घोषणा की थी।

विज्ञापन

 
सूत्रों का कहना है कि जब भी किसी भारतीय कंपनी में अहम पदों पर विदेशी नागरिक की नियुक्ति की जाती है तो गृहमंत्रालय उन सभी की ‘बारीकी’ से जांच करता है। यह प्रक्रिया नवनियुक्त सीईओ और एमडी पर भी लागू होगी।

उनका कहना है कि गृहमंत्रालय को अभी न तो आयसी की ओर से और न ही टाटा समूह या नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर सुरक्षा मंजूरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


तुर्की के नागरिक होने के चलते आयसी की पृष्ठभूमि की जांच के लिए गृहमंत्रालय रॉ की मदद ले सकता है। तुर्की के मौजूदा राष्ट्रपति रेशेप तैयप एर्दोआन जब 1994-1998 में इस्तांबुल के मेयर थे तो आयसी उनके सलाहकार थे। एर्दोआन अपने भारत विरोधी बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं। आयसी 2015 से 2022 तक तुर्किश एयरलाइंस के चेयरमैन भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें