फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्रालय : ब्रिटेन, कनाडा के नागरिकों को ई-वीजा देने से भारत ने किया इनकार

Sat, 18 Sep 2021 02:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत ने कनाडा और ब्रिटेन के नागरिकों को मिल रही ई-वीजा सुविधा वापस ले ली है। कोविड के चलते ब्रिटेन और कनाडा ने अपने देशों में भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर कई पाबंदियां लगाई थी।
 
विज्ञापन
E-Visa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने कनाडा और ब्रिटेन के नागरिकों को मिल रही ई-वीजा सुविधा वापस ले ली है। गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोविड के चलते ब्रिटेन और कनाडा ने अपने देशों में भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर कई पाबंदियां लगाई थी। इतना ही नहीं, संबंधित दूतावासों द्वारा कई बार इस मुद्दे को उठाने और मामले के समाधान के आग्रह के बावजूद बहुत बार यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्रिटेन और कनाडा के नागरिकों को मिल रही ई-वीजा की सुविधा को इस साल अगस्त के पहले हफ्ते में वापस ले लिया गया था। अब वे भारतीय दूतावास में नियमित स्टीकर वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पर्यटक वीजा पहले से ही निलंबित है और वीजा की अन्य श्रेणियों के तहत भारत दौरे पर आ रहे लोग नियमित स्टीकर वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले गलवां घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों के साथ हुए हिंसक घटना के बाद चीनी नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें