फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: गृहमंत्री ने दिए परमबीर-वाजे में मुलाकात की जांच के निर्देश, पुलिस कमिश्नर बोले- हमें दोनों के मिलने की जानकारी नहीं 

Tue, 30 Nov 2021 02:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे ने कहा कि परमबीर सिंह को निलंबित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 
विज्ञापन
परमबीर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और सचिन वाजे की मुलाकात पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दोनों की कथित मुलाकात के बाद गृहमंत्री दिलीप वालसे ने कहा है कि किसी मामले में दो आरोपियों का मिलना गलता है, वो भी तब जब एक आरोपी न्यायिक हिरासत में हो। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच हुई मुलाकात की जांच के आदेश मुंबई पुलिस कमिश्नर को दिए गए हैं। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह ने ऐसी किसी भी मुलाकात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सचिन वाजे और परमबीर सिंह के बीच किसी हुई कथित मुलाकात की कोई जानकारी ही नहीं है। 

विज्ञापन


मंगलवार को राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि परमबीर सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के चलते कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही उनके निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दरअसल, पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के ऊपर कई आरोप लगाए थे। उन पर जबरन वसूल करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद से परमबीर सिंह गायब चल रहे थे, वे हाल ही में सामने कोर्ट के सामने पेश हुए। 

परमबीर सिंह और वाजे की मुलाकात की भी होगी जांच 
गृहमंत्री दिलीप वालसे ने कहा कि परमबीर सिंह और सचिन वाजे के बीच हुई मुलाकात की भी जांच कराई जाएगी। इसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को निर्देश जारी किए गए हैं उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति न्यायिक हिरासत में है, उससे उसी मामले में दूसरा आरोपी कैसे मुलाकात कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह को सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि, दुनिया के सामने दोबारा आने के बाद से परमबीर सिंह को कोई प्रभार नहीं दिया गया है। इसलिए उन्हें आधिकारिक गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे किसी भी विभाग के प्रभारी नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें