फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ब्यूरो का स्थापना दिवस: अमित शाह ने बीट कांस्टेबल को बताया सबसे अहम, बोले- लोकतंत्र को बनाता है सफल

Sat, 04 Sep 2021 12:08 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 51वें स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश का मूल स्वभाव है। पहले भी भारत में इसकी परंपरा रही है और आज भी कायम है। 
विज्ञापन
अमित शाह, गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश का स्वाभाव है। अगर कोई कहता है कि लोकतंत्र 15 अगस्त 1947 के बाद या 1950 में संविधान अपनाने के बाद आया है तो यह गलत है। लोकतंत्र हमारा मूल स्वभाव है।  अगर देश में कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं है, तो लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता। नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 51वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पुलिस व्यवस्था के निचले स्तर पर तैनात 'बीट कांस्टेबल' लोकतंत्र को सफल बनाने वाला सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण व्यक्ति है।

विज्ञापन


विभिन्न केंद्रीय पुलिस बल, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगला दशक आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक मजबूत राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गांवों में पहले भी पंच परमेश्वर हुआ करते थे। हजारों साल पहले गुजरात के द्वारका में यादवों का गणतंत्र था, बिहार में गणतंत्र रहा। इसलिए लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव रहा है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें