असम के सीएम हिमंत सरमा ने रविवार को बड़ा दावा किया। वे बोले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी जितनी बार असम व त्रिपुरा का दौरा करेंगी, उतना हमें फायदा होगा। हम उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बंगाल जीत से उत्साहित ममता बनर्जी जहां हर भाजपा शासित राज्य में अपनी तृणमूल कांग्रेस का परचम फहराने के प्रयास कर रही हैं, वहीं भाजपा भी उनकी चुनौती का सामना करने को तैयार है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि ममता बनर्जी के असम व त्रिपुरा के दौरों से हमें फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वे जितनी बार यहां आएंगी, उतना हमें लाभ होगा। हम उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि बंगाल व असम में चुनाव एक ही समय में हुए थे, लेकिन असम में किसी घर पर एक पत्थर तक नहीं फेंका गया, जबकि पश्चिम बंगाल की हिंसा के लिए कोर्ट को सीबीआई जांच का आदेश देना पड़ा।