फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hijab Controversy: कर्नाटक के होसपेट में अधिकारियों ने हटवाईं ग्रैफिटी, लिखा था- 'हिजाब हमारी शान है'

Wed, 16 Mar 2022 06:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लारी

सार

कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया था और कहा था कि हिजाब पहनना इस्लाम की एक अनिवार्य प्रथा नहीं है। हाई कोर्ट ने कर्नाटक सरकार के उस आदेश को बरकरार रखते हुए स्कूल और कॉलेजों में यूनिफॉर्म नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षण संस्थानों में कक्षा के अंदर हिजाब पहनने की मांग कर रहीं कुछ मुस्लिम लड़कियों की याचिकाओं को कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया था। इसके एक दिन बाद बुधवार को होसपेट के कुछ सरकारी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक दीवारों पर ग्रैफिटी आर्ट देखी गई हैं। इनमें लिखा है 'हिजाब हमारी शान है'। होसपेट विजयनगर जिले का जिला मुख्यालय है। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने ये ग्रैफिटी हटवा दीं।

विज्ञापन


जिले में हिजाब का समर्थन करने वाली ग्रैफिटी के चार अलग-अलग मामले तीन पुलिस थानों में दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार विजयनगर कॉलेज, सरकार वल्लभ भाई पटेल स्कूल, जिला स्टेडियम और गुरु अंडरग्रेजुएट कॉलेज की दीवारों पर 'हिजाब हमारी शान है' लिखा हुआ था। विजयनगर कॉलेज के प्रिंसिपल शंकर आनंद सिंह की ओर से की गई शिकायत के आधार पर चित्तावडगी पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है।

इस बात की आशंका को देखते हुए कि यह मुद्दा कस्बे में तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है, नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाया गया और उन्होंने हिजाब का समर्थन करने वाली इन ग्रैफिटी को हटाया। पुलिस को शक है कि इन ग्रैफिटी को बनाने में स्प्रे पेंट का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस बात का पता लगा लिया जाएगा कि यह काम करने के पीछे किन लोगों का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें