फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा मुद्दे पर हाईकोर्ट ने भाजपा से मांगी तीन संभावित तिथियां, कल होगी सुनवाई

Tue, 18 Dec 2018 07:34 PM IST
अजय सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
BJP - फोटो : social media
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा से रथयात्रा की तीन संभावित तारीखें मांगी हैं। अदालत ने एडवोकेट जनरल से 13 दिसंबर को राज्य सरकार व भाजपा के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक का वीडियो फुटेज भी मांगा है। इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। 
विज्ञापन


ध्यान रहे कि शनिवार को ममता बनर्जी सरकार ने भाजपा की रथयात्रा को अनुमति देने से इंकार कर दिया था। सरकार ने फैक्स से भेजे अपने एक पत्र के जरिए भाजपा को भी अपने फैसले से अवगत करा दिया था। सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए भाजपा ने सोमवार को हाईकोर्ट में फिर एक याचिका दायर की थी। मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने उक्त आदेश दिया। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने रथयात्रा की अनुमति देने से इंकार करते हुए राज्य सरकार व भाजपा को आपस में बातचीत के जरिए इस मुद्दे पर गतिरोध दूर करने को कहा था।
 
बीते सप्ताह भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद सरकार ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने का अंदेशा जताते हुए रथयात्रा की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। सरकार की ओर से उक्त बैठक में मुख्य सचिव के अलावा गृह सचिव व राज्य के पुलिस महानिदेशक शामिल थे। उसके बाद शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन अधिकारियों से रथयात्रा को अनुमति देने के मुद्दे पर राज्य सचिवालय में बैठक की थी। उसके बाद ही अनुमति नहीं देने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें