फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: परंपरागत चरवाहों ने 'चरवाहा सुरक्षा विधेयक' की मांग तेज की, बंगलूरू में जमा हुए सैकड़ों लोग

Tue, 19 Aug 2025 02:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

चरवाहा संगठन ने सरकार के प्रस्तावित 'पारंपरिक प्रवासी चरवाहा (अत्याचार से सुरक्षा और कल्याण प्रावधान) विधेयक, 2025' का स्वागत किया, लेकिन कहा कि इसमें दंड और जुर्माने के प्रावधान और सख्त होने चाहिए। समिति ने स्पष्ट कहा कि विधेयक को मौजूदा विधानसभा सत्र में ही पास किया जाए, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में सौ से अधिक चरवाहे इकट्ठा हुए और राज्य सरकार से तत्काल 'चरवाहा संरक्षण और अत्याचार निवारण विधेयक' पारित करने की मांग की।
विज्ञापन


सरकार से वादा, अब उम्मीद कार्रवाई की
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अपने बजट भाषण में यह वादा किया था कि पारंपरिक चरवाहों के लिए एक सुरक्षात्मक कानून लाया जाएगा। इसी को लेकर चरवाहों ने आज एक स्मरण-पत्र (मेमोरेंडम) सरकार को सौंपने का निर्णय लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन के लिए सारी व्यवस्था की गई है।

 यह भी पढ़ें - PM Modi: 'देश हित की कीमत पर नेहरू ने अपनी छवि चमकाई', सिंधु जल संधि को लेकर बोले पीएम मोदी
विज्ञापन


क्या है चरवाहों की पीड़ा?
पारंपरिक चरवाहा कल्याण संरक्षण संघर्ष समिति ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया कि चरवाहा समुदाय का लगातार उत्पीड़न, उनके साथ मारपीट, जान से मारने की धमकियां, हत्या, भेड़ों की चोरी और घूसखोरी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। समिति का कहना है कि सबसे अधिक उत्पीड़न उन्हें जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में झेलना पड़ रहा है, जहां अक्सर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें परेशान करते हैं।

हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
ज्ञापन में हाल ही में बागलकोट, बीदर और धारवाड़ जिलों में हुई घटनाओं का जिक्र किया गया है, जहां कुछ चरवाहों की हत्या कर दी गई या उन पर हमले हुए। समिति ने लिखा 'ऐसे मामले मानवता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।'
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें - SC: 'जब खुद राष्ट्रपति ने राय मांगी है तो इसमें दिक्कत क्या?' विधेयकों पर मंजूरी की समयसीमा पर 'सुप्रीम' सवाल

चरवाहों की मुख्य मांगें क्या है?
चरवाहों ने कहा कि समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास सुविधा, शिक्षा में आरक्षण, सही इलाज, बीमा और स्वास्थ्य सेवा, बाजार की व्यवस्था और मुफ्त कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, समिति ने मांग रखी कि- जो लोग चरवाहों पर हमला या चोरी करते हैं, उन्हें कठोर सजा दी जाए। अपराधियों को आसानी से जमानत न मिले। जो गैर-हकदार लोग चरवाहों के नाम पर लाभ उठा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। ऐसे मामलों में मिलीभगत करने वाले सरकारी अधिकारियों पर भी कठोर दंड लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें