फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में सामान्य से 48 फीसदी ज्यादा बारिश, टूटेगा 102 सालों का रिकॉर्ड

Mon, 30 Sep 2019 09:00 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देश भर में बारिश की स्थिति - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। बारिश और बाढ़ से हाल के दिनों में 80 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। पिछले 60 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब लौटते हुए मानसून में इतनी ज्यादा बारिश हो रही है। वहीं, सितंबर की बात करें तो इस महीने में सामान्य से 48 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। सोमवार को इसी तरह बारिश होती रही तो पिछले 102 सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है। 

विज्ञापन




मानसूनी कहर: भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, चार दिन में 128 की मौत

देशभर में सितंबर में 247.1 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है। साल 1901 के बाद यह तीसरी बार है, जब इतनी अधिक बारिश हुई है। साल 1901 के बाद साल 1917 के सितंबर में 285.0 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि साल 1983 के सितंबर में 255.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी।  सोमवार तक करीब आठ मिमी भी बारिश हुई तो साल 1983 का रिकॉर्ड टूटना तय है। 
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में सोमवार को भी देशभर में भारी बारिश होती रही तो यह साल 1917 के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकता है और संभावना है कि यह रिकॉर्ड टूट भी सकता है। 

इस साल देश में मानसून ने देरी से प्रवेश किया था। मौसम विभाग के अनुसार, जून से सितंबर की अवधि में सामान्य से नौ फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।  पिछले 25 सालों में चार महीने की अवधि में सबसे अधिक बारिश हुई है। देशभर में इस दौरान 956.1 मिलीमीटर ज्यादा बारिश हुई है। 

सबसे ज्यादा मौत उत्तर प्रदेश में
93 मौत बृहस्पतिवार से अब तक उत्तर प्रदेश में हुई हैं
29 लोगों की मौत अबतक बिहार में बारिश और बाढ़ से
13 मौत उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई दर्ज
03 महिलाओं की मौत गुजरात में बाढ़ में कार बहने से हुई
01 सबइंस्पेक्टर (बीएसएफ) जम्मू में सीमा पर नदी में बहा

बड़ी झील जैसा बना पटना
200 मिमी बारिश से पटना बना बड़ी झील जैसा, कमर तक जलभराव
48 घंटे से लगातार बरस रहा है बिहार में पानी, कई जगह हादसे

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग प्रभावित
बलिया से छपरा के बीच रेल ट्रैक पानी में डूबा
सात रेल रद्द करनी पड़ी इस सेक्शन पर
छह रेल का दूसरे मार्गों से किया गया रवाना
उत्तर-पूर्व रेलवे में कुल 30 ट्रेन की गई हैं रद्द

विज्ञापन

आज मानसून का आखिरी दिन पर राहत के आसार नहीं

Heavy rain in Bihar - फोटो : PTI
मौसम विभाग के मुताबिक, चार महीने लंबे मानसूनी सीजन का सोमवार को आखिरी दिन है, लेकिन आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा के मुताबिक, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के ऊपर मानूसन अब भी मजबूती से सक्रिय है यानी अगले कुछ दिन और भारी बारिश होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें