फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: ओबीसी सीटों को सामान्य श्रेणी में बदलने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

Tue, 18 Jan 2022 04:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को वापस लेने के लिए एक आवेदन दायर किया है, जिसपर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने 15 दिसंबर, 2021 के उस आदेश को वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि वह महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 27 फीसदी सीटों को सामान्य श्रेणी की सीटों के रूप में अधिसूचित करें और चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के वकील शेखर नफड़े ने जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ से कहा कि राज्य ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को वापस लेने के लिए एक आवेदन दायर किया है। उन्होंने पीठ से 19 या 21 जनवरी को मामले की सुनवाई करने का अनुरोध किया। पीठ ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें