फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: कुंभ मेले और चुनावों में कोविड नियम तोड़ने के मुद्दे पर सुनवाई आज

Mon, 10 May 2021 02:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

नोएडा के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड संजय कुमार पाठक ने कई राज्यों में विधानसभा चुनावों और हरिद्वार में आयोजित किए गए कुंभ मेले के दौरान कोविड-19 महामारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
supreme court - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उस जनहित याचिका को सुनेगा, जिसमें नोएडा के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड संजय कुमार पाठक ने कई राज्यों में विधानसभा चुनावों और हरिद्वार में आयोजित किए गए कुंभ मेले के दौरान कोविड-19 महामारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


साथ ही याचिका में प्रोटोकॉल को सब जगह सख्ती से लागू कराने के लिए सरकार को दिशानिर्देश जारी करने की गुहार भी शीर्ष अदालत से लगाई गई है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में जस्टिस नागेश्वर राव और जस्टिस रविंद्र भट्ट की मौजूदगी वाली तीन सदस्यीय पीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी। एडवोकेट पाठक ने यह याचिका 16 अप्रैल को दाखिल की थी।

सुप्रीम कोर्ट आज कोरोना महामारी के संबंध में ऑक्सीजन की आपूर्ति, दवा की आपूर्ति के साथ विभिन्न अन्य नीतियों से संबंधित मुकदमों पर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें