फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना के औसतन 44 हजार मामले

Fri, 02 Jul 2021 05:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना संक्रमण के हालात, टीकाकरण और ठीक होने की दर आदि को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है, इसलिए लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
लव अग्रवाल (स्वास्थ्य मंत्रालय) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के मामलों की पीक के बाद सक्रिय मामलों में 86 फीसदी की गिरावट गेखी गई है। क्लीनिकल प्रबंधन पर फोकस जारी रखने से रिकवरी रेट अब 97 फीसदी के आस-पास आ गया है। तीन मई को यह 81.1 फीसदी था। उन्होंने बताया कि देश के 71 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक है।

विज्ञापन


अग्रवाल ने बताया कि हमने पिछले सप्ताह के मुकाबले कोविड-19 के मामलों में 13 फीसदी की कमी दर्ज की है। औसतन देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना 46 हजार मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। हमारे बाद अमेरिका (32.8 करोड़ खुराकें) और ब्रिटेन (7,79 करोड़ खुराकें) हैं।
 
उन्होंने कहा कि देश में 21 जून से औसतन 50 लाख लोगों को टीके की रोज खुराक दी जा रही है जो कि दैनिक तौर पर नार्वे की समूची आबादी के टीकाकरण के समान है। देश में करीब 80 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम मोर्चे के 90 फीसदी कर्मी टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं। अग्रवाल ने कहा कि देश के 71 जिलों में 23 से 29 जून के के बीच कोविड संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक थी।
विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बताया कि देश के 12 राज्यों में डेल्टा ए प्लस (डेल्टा एवाई.1) से संक्रमण के 56 मामले हैं। उन्होंने कहा कि हम जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाले टीके को लेकर उनसे बातचीत कर रहे हैं। उनकी वैक्सीन का उत्पादन बाहर हो रहा है। योजना के अनुसार, इस वैक्सीन का उत्पादन भी हैदराबाद के बायोलॉजिकल ई में किया जाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें