फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Temple: राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी तेज, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

Tue, 26 Dec 2023 11:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूरे देश मे रामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत देश में पहली बार 22 जनवरी को दीपावली मनेगी। रंगोली से घर के दरवाजे सजेंगे और दिन में एक साथ मंदिरों में बैठकर करोड़ों लोग रामजन्मभूमि का प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखेंगे।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली है। इस दिन भव्य राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होना है। ऐसे में सभी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बीच, कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण को दोनों नेताओं ने स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


पूरे देश मे रामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत देश में पहली बार 22 जनवरी को दीपावली मनेगी। रंगोली से घर के दरवाजे सजेंगे और दिन में एक साथ मंदिरों में बैठकर करोड़ों लोग रामजन्मभूमि का प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखेंगे। इसके लिए देश भर में प्रत्येक घर और मोहल्ले के लोगों को जोड़ना शुरू कर दिया गया है।

इससे पहले, अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन में सबसे आगे रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से राम मंदिर ट्रस्ट ने अपील की थी कि वो प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न आए। मंदिर ट्रस्ट ने कहा था कि दोनों बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया है, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि 22 जनवरी को अभिषेक समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होगी, यह 22 जनवरी तक चलेगी।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कृपया न आएं आडवाणी
समारोह में आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर चंपत राय ने कहा था कि समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है, लेकिन अपील यही है कि कृपया वह ना आएं। क्योंकि उनकी उम्र बहुत ज्यादा है। ठंड का मौसम रहेगा, जो उनके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं होगा। आडवाणी के बारे में बार बार सवाल पूछना उनका मजाक उड़ाना है। आडवाणी अब 96 साल के हैं और जोशी अगले महीने 90 साल के हो जाएंगे।

चंपत राय ने बताया था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश की 125 परंपराओं के संत आमंत्रित किए गए हैं। जैन, बौद्ध सिख धर्म के धर्म गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है। शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, भारती कृष्ण तीर्थ, अवधेशानंद गिरी, ज्ञान देव महाराज, गुरु शरणानंद, बाबा रामदेव, केरल की अम्मा आनंदमाई, दलाई लामा, जैन मुनि रविंद्र कीर्ति, जगदगुरु रामभद्राचार्य सहित पटना साहिब के जत्थेदार, बौद्धों के धर्मगुरु मुंबई के राहुल बोधी, स्वामीनारायण, आर्ट ऑफ लिविंग के श्रीश्री रविशंकर, गायत्री परिवार के प्रमुख समारोह में शामिल होंगे।

सिने स्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और प्रमुख उद्योगपति जैसे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो निदेशक राय ने कहा, नीलेश देसाई और कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

खेल जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया

इसके अलावा पदम श्री, पदम भूषण और खेल जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। फिल्म जगत की हस्तियां भी समारोह की साक्षी बनेंगी। राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था इसरो के निदेशक निलेश देसाई भी आएंगे। सीबीआरआई के डायरेक्टर को बुलाया गया है। समारोह में संघ के अधिक से अधिक 25 लोग रहेंगे, जबकि विश्व हिंदू परिषद के 100 लोग रहेंगे।

इसके अलावा तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सेना व सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल होंगे। 1992 में अयोध्या में जो अधिकारी तैनात थे, वे अब रिटायर हो गए हैं, उनको भी बुलाया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण में विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। 

एचडी देवगौड़ा भी किए गए आमंत्रित

चंपत राय ने बताया था की समारोह में अंडमान निकोबार में रहने वाले धर्मगुरु भी आएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से नृपेन्द्र मिश्रा, विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और संघ के रामलाल की टीम मुलाकात करेगी। बैडमिंटन खिलाड़ी गोपीचंद, गायक गुरदास मान, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज, फिल्म सेंसर बोर्ड के प्रसून जोशी को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें