फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilawal Bhutto: पाक की नाक के नीचे अमेरिका ने लादेन को मारा था, नसीरुद्दीन चिश्ती की बिलावल को नसीहत

Sat, 17 Dec 2022 02:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चिश्ती ने कहा कि भुट्टो को मेरी सलाह है कि बिलावल भारत की तुलना पाकिस्तान से न करें। हमारे संविधान में सभी को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी है। हर मुस्लिम को भारतीय होने का गर्व है। मैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई जहरीली भाषा की कड़ी निंदा करता हूं।

विज्ञापन
हजरत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनर्गल बातें कहने का कड़ा विरोध हो रहा है। अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद और अजमेर दरगाह के उत्तराधिकारी हजरत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बिलावल को कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि भुट्टो भारत की पाकिस्तान से तुलना न करें, यहां मुस्लिम वहां से ज्यादा सुरक्षित हैं और प्रत्येक मुस्लिम को भारतीय होने का गर्व है। 

विज्ञापन


सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, 'मैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई जहरीली भाषा की कड़ी निंदा करता हूं। बिलावल भुट्टो ने न केवल अपने मंत्रालय का कद कम किया है, बल्कि अपने देश का भी स्तर गिराया है।' 
 



अजमेर दरगाह शरीफ के उत्तराधिकारी चिश्ती ने कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि भारतीय मुस्लिम पाकिस्तानी मुस्लिमों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित व बेहतर हालातों में हैं। बिलावल भूल गए हैं कि आतंकी ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान सरकार की नाक के नीचे मार गिराया था। 
विज्ञापन


चिश्ती ने कहा कि भुट्टो को मेरी सलाह है कि वह भारत की तुलना पाकिस्तान से न करें। हमारे संविधान में सभी को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी है। हर मुस्लिम को भारतीय होने का गर्व है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें