तीर्थयात्री अपनी यात्रा के दौरान डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतापुर साहिब जाएंगे। बयान में कहा गया है कि तीर्थयात्री छह नवंबर को पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और इसी महीने की 15 तारीख को लौटेंगे।
पाकिस्तानी उच्चायोग ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसने 6 से 15 नवंबर तक होने वाले गुरु नानक जयंती समारोह शामिल होने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2,942 वीजा जारी किए हैं। गुरु नानक जयंती 8 नवंबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया, 1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के ढांचे के तहत भारत के 2,942 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा प्रदान किया गया।
बयान में कहा गया है कि हर साल भारत से बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए पाकिस्तान जाते हैं। इसके मुताबिक, नई दिल्ली से जारी वीजा अन्य देशों के इन कार्यक्रमों (धार्मिक कार्यक्रम) में भाग लेने वाले सिख तीर्थयात्रियों को दिए गए वीजा के अतिरिक्त हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी उच्चायोग के उप-प्रभारी आफताब हसन खान ने तीर्थयात्रियों को बधाई दी और उनकी सफल यात्रा के लिए कामना की। तीर्थयात्री अपनी यात्रा के दौरान डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतापुर साहिब जाएंगे। बयान में कहा गया है कि तीर्थयात्री छह नवंबर को पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और इसी महीने की 15 तारीख को लौटेंगे।