फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Stampede: सत्संग में भगदड़ के कारण हुई मौतों से पुतिन आहत, जापानी प्रधानमंत्री ने भी जताया दुख

Wed, 03 Jul 2024 04:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के बाद हुए हादसे में 121 लोगों की मौत पर रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने शोक जताया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संवेदना भेजा है। वहीं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी शोक जताया है और शोक संदेश भी भेजा है।
विज्ञापन
रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने हाथरस हादसे पर जताया शोक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के बाद हुए हादसे में 121 लोगों की मौत पर रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने शोक जताया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संवेदना भेजा है। इसे लेकर भारत में रूसी दूतावास की तरफ सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा गया है।  जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने भी जताया शोक
विज्ञापन

वहीं यूपी के हाथरस में हुए हादसे पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी शोक जताया है। जापानी प्रधानमंत्री की तरफ से जारी किए शोक संदेश में लिखा गया कि, मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश में हुई भगदड़ में कई अनमोल जानें चली गईं। जापान सरकार की ओर से मैं पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी हार्दिक कामना करता हूं।
पीएम मोदी समेत नेताओंं ने जताया दुख
यूपी के हाथरस में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। इस दुखद घटना पर पीएम मोदी समेत देश के तमाम राजनेताओं ने दुख जताया है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी यूपी में भगदड़ में हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


सत्संग में की राज्यों से आए थे श्रद्धालु
इस सत्संग का आयोजन 'भोले बाबा' उर्फ बाबा नारायण हरि के संगठन ने किया था। जिसमें देश के कई राज्यों से भक्त पहुंचे थे। वहीं हादसे में मरने वालों में सात बच्चे और 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। जो उत्तर प्रदेश के साथ साथ हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी जुड़े हुए थे। अगर हादसे में यूपी के मरने वाले श्रद्धालुओं की बात करें तो वो राज्य के हाथरस, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, एटा, ललितपुर, फैजाबाद, आगरा जिले के रहने थे।

सीएम योगी ने किया घटनास्थल का दौरा
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हाथरस जिले का दौरा किया, इस दौरान सीएम योगी ने सबसे पहले हादसे में घायलों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। इसके बाद सीएम योगी ने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। सीएम योगी ने जिले में एक प्रेस वार्ता भी की और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें