409 अस्पतालों में सुविधा ऐसे बन सकते हैं लाभार्थी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) से मिली जानकारी के अनुसार देश के 409 अस्पतालों को वेबसाइट ors.gov.in से लिंक किया है। इनमें से किसी भी अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेने के लिए इस वेबसाइट पर जाकर पंजीयन किया जा सकता है। वेबसाइट पर आभा खाता खोलने का विकल्प भी है। इसके अलावा वेबसाइट https://healthid.ndhm.gov.in/ पर जाकर भी खाता खोल सकते हैं।
यह होगा फायदा
रोगी द्वारा की गई सभी पेमेंट का बिल आभा पर भी होगा।
वीडियो कॉल पर भी ले सकेंगे परामर्श
- अस्पतालों के सभी विभाग और डॉक्टरों को नेटवर्क से जोड़ा गया है। अगर कोई रोगी वीडियो कॉल पर भी चिकित्सीय परामर्श चाहता है तो वह भी संभव हो पाएगा। डॉक्टरों के पास इसके लिए बकायदा टैब/कंप्यूटर या फिर लैपटॉप उपलब्ध है।
- जल्द ही प्राइवेट जांच केंद्रों को भी जोड़ दिया जाएगा।
- प्राइवेट अस्पतालों को भी नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के नेटवर्क में शामिल अस्पतालों का प्रयोग किया जा सकता है।