फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पटेल का दामन थाम नीतीश भरेंगे मोदी के गढ़ में हुंकार

Wed, 14 Dec 2016 11:31 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में एक रैली को संबोधित करेंगे। पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के साथ गुजरात के सौराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करेंगे। हार्दिक पटेल मंगलवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश के साथ मुलाकात कर उन्हें युवाओं और किसानों की रैली में भाग लेने का न्योता दिया। इस अवसर पर मौजूद जदयू के महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी सरकार की किसान और गरीब विरोधी नीतियों ने राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उसे सत्ता से बाहर करने के लिए नीतीश कुमार जैसा नेतृत्व जरूरी है।  नीतीश का हार्दिक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में रैली में भाग लेना राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण होगा। नीतीश के साथ मुलाकात के दौरान हार्दिक के साथ महाराष्ट्र से मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक ब्रिगेडियर सुधीर सामंत और राजस्थान से गुजरात आंदोलन के नेता हिम्मत सिंह भी उपस्थित थे।

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान हार्दिक ने उन्हें राजनीति का महानायक बताया। हार्दिक ने नीतीश द्वारा बिहार में शराबबंदी कानून लागू किए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देश के लिए मिसाल बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें