फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oil Price: कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? हरदीप पुरी ने बताई वजह

Sat, 10 Sep 2022 08:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरदीप पुरी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की खुदरा दामों में ज्यादा कटौती नहीं करने वाली है। कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए। दरअसल, पुरी ने पत्रकारों के उस सवाल का जवाब दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या पिछले एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए ईंधन की खुदरा कीमत में कमी आ सकती है?

विज्ञापन


विकसित देशों में भी 40 फीसदी तक हुई है वृद्धि: हरदीप सिंह पुरी
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विकसित देशों में भी जुलाई 21 से अगस्त 22 तक ईंधन की कीमतों में  लगभग 40% की  बेतहाशा वृद्धि देखी गई है लेकिन भारत में 2.12 फीसदी की कमी आई है। हालांकि कंपनिया नुकसान की भरपाई के लिए दाम को बढ़ाने का काम जारी रख सकती है।

रसोई गैस की कीमतें भारत में ज्यादा नहीं बढ़ीं
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह  पुरी ने कहा कि, पिछले दो सालों में सऊदी सीपी मूल्य (हमारे आयात बेंचमार्क) में लगभग 303% की वृद्धि हुई है। इसी अवधि के दौरान, भारत में रसोई गैस की कीमत में उस आंकड़े के दसवें हिस्से से भी कम की वृद्धि (28 फीसदी) हुई। 
विज्ञापन


अन्य देशों में ज्यादा बढ़ी हैं पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतें
पुरी ने कहा कि जुलाई 21 से अगस्त 22 के दौरान सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक केंद्रों की गैस की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गई है। यूएसए के हेनरी हब में 140% की वृद्धि देखी गई। जेकेएम मार्कर 257 फीसदी, ब्रिटेन एनबीपी में 281 फीसदी और भारत में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में केवल 71% की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें