फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंध: भारत ने नेपाल को सौंपा जयनगर-कुर्था रेलवे लिंक, 34.9 किलोमीटर लंबे नैरो लिंक गेज को ब्रॉड गेज में बदला गया

Fri, 22 Oct 2021 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक संक्षिप्त समारोह में नेपाल की परिवहन एवं भौतिक अवसंरचना मंत्री रेणु कुमारी यादव को उपरोक्त रेलवे लिंक नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड के हवाले करने संबंधी दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन
भारत-नेपाल संबंध - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शुक्रवार को जयनगर कुर्था रेलवे लिंक को औपचारिक रूप से नेपाल सरकार को सौंप दिया। इस रेल लिंक का निर्माण की फंडिंग भारत सरकार ने की है। नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक संक्षिप्त समारोह में नेपाल की परिवहन एवं भौतिक अवसंरचना मंत्री रेणु कुमारी यादव को उपरोक्त रेलवे लिंक नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड के हवाले करने संबंधी दस्तावेज सौंपे। भारत में जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच 34.9 किलोमीटर लंबे नैरो लिंक गेज को ब्रॉड गेज में बदला गया है।

 
विज्ञापन

भारतीय दूतावास की ओर से बताया गया कि इस रेल लिंक से व्यापार और वाणिज्य गतिविधियों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संपर्क बढ़ने की उम्मीद है। यह परियोजना नेपाल के ऐतिहासिक शहर जनकपुर से होकर गुजरेगी और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ावा देगी। समारोह में भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री रेणु कुमारी यादव और नेपाल में भारतीय राजदूत विनय एम. क्वात्रा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें