फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: गुजराती गायक आदित्य गढ़वी हुए प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद, 'खार्वो खलासी’ कहकर पीएम को पुकारा

Sat, 04 Nov 2023 06:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आदित्य गढ़वी कहते हैं कि मौजूदा दौर में अगर कोई व्यक्तित्व है, जो चुनौतियों को स्वीकारते हुए आगे बढ़ता और जिसके पास देश को आगे बढ़ाने का विजन है, तो वह पीएम मोदी हैं। खलासी गाने में जिस बहादुर नाविक की बात की जा रही है, पीएम मोदी उसी तरह का व्यक्तित्व रखते हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के शिरडी में जनसभा के दौरान पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया से लेकर घर-घर में बज रहे गुजराती गीत खलासी..गोती लो को गाने वाले गायक आदित्य गढ़वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'खार्वो खलासी' मानते हैं। खार्वो खलासी यानी ऊर्जा और उत्साह से भरा नाविक, जो नए-नए मुकामों की तलाश में अथाह समुद्र में बिना डरे आगे बढ़ता है।

गढ़वी कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं भी जाते हैं, तो मोदी..मोदी के नारों से उनका स्वागत होता है और सबको पता चल जाता है कि कौन आया है। लेकिन, इससे दिलचस्प बात यह है कि वे जिससे भी मिलते हैं, उसे कभी अपना परिचय नहीं देना पड़ता, क्योंकि वे जब भी किसी से मिलते हैं, तो पूरी दिलचस्पी के साथ मिलते हैं और जितना संभव होता है, उतना पहले ही जान लेते हैं।

चुनौतियों को करते हैं स्वीकार

विज्ञापन

गढ़वी कहते हैं कि मौजूदा दौर में अगर कोई व्यक्तित्व है, जो चुनौतियों को स्वीकारते हुए आगे बढ़ता और जिसके पास देश को आगे बढ़ाने का विजन है, तो वह पीएम मोदी हैं। खलासी गाने में जिस बहादुर नाविक की बात की जा रही है, पीएम मोदी उसी तरह का व्यक्तित्व रखते हैं। हमने देखा कि कैसे गुजरात में कच्छ के रण को उन्होंने रणोत्सव के जरिये पूरी दुनिया तक पहुंचाया। पीएम मोदी एक भारत और श्रेष्ठ भारत की बात करते हैं। सबको इसमें योगदान देना चाहिए। संगीत के जरिये इसमें योगदान देने की हमेशा खुशी रहती है।

देश के लिए समर्पित
गढ़वी ने अपनी मुलाकात का किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे, तो एक शो में वे पहुंचे। शो के बाद जब वे उनसे मिलने पहुंचे, तो पूरी गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते हुए कहा कि गुजरात का नाम रोशन कर रहे हो। इसके साथ ही आत्मीयता के साथ मजाकिया अंदाज में पूछा कि पढ़ाई-लिखाई करते हो कि नहीं। गढ़वी ने नरेंद्र मोदी के काम और भारत के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वे देश को दुनिया में ऊंचा मुकाम दिलाने के ध्येय को लेकर बहुत समर्पित होकर काम कर रहे हैं।

5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं गढ़वी का गाना

विज्ञापन

कोक स्टूडियो भारत की तरफ से रिलीज किए गए गढ़वी के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ यूट्यूब पर यह गीत 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा तमाम म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप पर तीन महीने से लगातार यह गीत सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गीतों में शामिल है। गीत सिर्फ गुजरात में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत और दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। जिन लोगों को गीत के बोल समझ नहीं आते, वे लोग भी धुन पर झूमते दिखते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें