फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने का खाका तैयार करेगा संघ, बैठक कल से

Sat, 04 Nov 2023 06:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी। संघ सूत्रों के मुताबिक विजया दशमी के संबोधन में संघ प्रमुख ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घृणा और हिंसा का वातावरण खड़ा करने की साजिश के प्रति सचेत करते हुए कहा था कि मणिपुर में हिंसा कराई गई।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भुज में रविवार से शुरू हो रहे संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक में कई व्यापक बदलावों पर मुहर लगेगी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देश के सभी मंदिरों, शहरों में मनाने की रणनीति भी तैयार होगी। दरअसल इसी साल जुलाई महीने में ऊटी में हुई अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक में व्यापक बदलाव संबंधी प्रस्ताव लाए गए थे।

विज्ञापन


स्वयंसेवकों के दंड की लंबाई तीन फुट करने और संघ शिक्षा वर्ग के अंतर्गत प्रथम वर्ष के प्रशिक्षण की अवधि 20 की जगह 15 दिन करने और द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की प्रशिक्षण अवधि को समान रूप से 20-20 तक सीमित रखने पर मंथन हुआ था। अब इन बदलावों को कार्यकारी मंडल की बैठक में स्वीकार किया जाएगा। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ हमेशा समाज के हित में सकारात्मक बदलावों को स्वीकार करता है। अपेक्षित बदलावों पर चर्चा के बाद सहमति बनाई जाएगी। 

लोकसभा चुनाव पर चर्चा
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी। संघ सूत्रों के मुताबिक विजया दशमी के संबोधन में संघ प्रमुख ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घृणा और हिंसा का वातावरण खड़ा करने की साजिश के प्रति सचेत करते हुए कहा था कि मणिपुर में हिंसा कराई गई। इस बैठक में इस तरह की घटनाओं को रोकने, विपरीत धारणा बनाने की कोशिशों का जवाब देने की भी रणनीति बनेगी।

381 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा 

विज्ञापन

सुनील आंबेकर ने कहा, बैठक में संघ प्रमुख सहित संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी समेत 381 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। देश की वर्तमान परिस्थिति से लेकर शाखा विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा कर योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें