फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर विवाद में हत्या: जोर-जोर से बजा रहा था भजन, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Fri, 06 May 2022 08:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

मेहसाणा जिले की लंघनाज पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम 7 बजे जोतना तालुका के लक्ष्मीपुरा गांव में हुई। इससे पहले दो मई को अहमदाबाद जिले के बावला तालुका में इसी तरह की घटना में एक युवक घायल हो गया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में छह आरोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मेहसाणा जिले में एक युवक की इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई कि वह मंदिर में लाउडस्पीकर पर जोर-जोर से आरती बजा रहा था। गुजरात के मंदिरों में लाउडस्पीकरों के शोर के कारण हिंसा की यह दूसरी घटना है। 

विज्ञापन

मेहसाणा जिले की लंघनाज पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम 7 बजे जोतना तालुका के लक्ष्मीपुरा गांव में हुई। मृतक जसवंतजी ठाकोर दिहाड़ी मजदूरी करता था। जसवंत के बड़े भाई अजीत ठाकोर ने पुलिस को बताया कि दोनों अपने घर के पास मेल्डी माता मंदिर में आरती कर रहे थे। इस दौरान लाउडस्पीकर पर आरती चल रही थी। तभी सदाजी ठाकोर, विष्णुजी ठाकोर, बाबूजी ठाकोर, जयंतीजी ठाकोर, जावनजी ठाकोर और वीनूजी ठाकोर आए और बोले कि इतनी जोर की आवाज में लाउडस्पीकर क्यों बजा रहे हो? अजीत ने कहा कि हम आरती कर रहे हैं, इसके बाद सदाजी ने गाली गलौज शुरू कर दी।इस पर आपत्ति लेने पर सदाजी ने अपने सहयोगियों को बुला लिया। सभी ने लाठियों से हम पर हमला बोल दिया।
हमले में जसवंत व अजीत बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें गांव के लोग मेहसाणा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जसवंत ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने अजीत की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। हमले में बुरी तरह घायल अजीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

इससे पहले दो मई को अहमदाबाद जिले के बावला तालुका में 30 वर्षीय भरत राठौड़ के साथ एक मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर मारपीट की गई थी। उस मामले में आरोपी और पीड़ित हिंदू समुदाय की दो अलग-अलग जातियों के थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें