फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: बॉयलर धमाका मामले में वडोदरा केमिकल फैक्टरी के दो निदेशक गिरफ्तार, चार की हुई थी मौत

Sun, 26 Dec 2021 04:05 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वडोदरा

सार

एक अधिकारी ने बताया कि कैंटन लेबोरेटरिज के निदेशक तेजस पटेल और अंकित पटेल को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 308 के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
फैक्टरी में बॉयलर ब्लास्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वडोदरा में एक रसायन फैक्टरी के बॉयलर में धमाके के एक दिन बार कंपनी के दो निदेशकों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में एक महिला और उसकी बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 11 अन्य घायल हुए थे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि कैंटन लेबोरेटरिज के निदेशक तेजस पटेल और अंकित पटेल को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 308 के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि यहां मकरपुरा स्थित फैक्टरी के बॉयलर में शुक्रवार को धमाका हुआ था जिसमें एक चार साल की लड़की, उसकी मां और दो पुरुषों की मौत हुई थी जिसके बाद मंजालपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जोन-3) करनराज वाघेला ने बताया, ‘‘धमाके की जांच के दौरान पता चला कि कंपनी प्रबंधन की ओर से बड़ी लापरवाही की गई है, जिसने कामगारों के परिवारों को भंडार गृह के कमरे में रहने की अनुमति दी, जो बॉयलर से महज 20 फुट की दूरी पर स्थित थी।’’

डीसीपी ने कहा, "मृतकों में एक महिला और उसकी बेटी शामिल है, जो कारखाने के कर्मचारियों के परिवार के सदस्य थे। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि यह स्टोर रूम से टकराया और महिला और उसकी बेटी के साथ-साथ बॉयलर के पास दो श्रमिकों की मौत हो गई।। वहीं 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें