फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: ताजिया में उतरा करंट, दो की मौत; 10 घायल

Tue, 09 Aug 2022 12:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अधिकारियों ने बताया, जुलूस में शामिल एक ताजिया ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आया गया। इससे, ताजिया में करंट उतर आया, इसकी चपेट में 12 लोग आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के जामनगर में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर बड़ा हादसा हो गया। यहां ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया, घटना सोमवार रात करीब 11.15 बजे हुई जब जुलूस शहर के धारानगर इलाके से गुजर रहा था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, जुलूस में शामिल एक ताजिया ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आया गया। इससे, ताजिया में करंट उतर आया, इसकी चपेट में 12 लोग आ गए। पुलिस ने बताया सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आसिफ यूनुसभाई मालेक (23) और मोहम्मद वहीद (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें