सूरत जिले में भी दरिंदगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक ढाई साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण हुआ, उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे गला घोटकर मार डाला गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह बच्ची यहा काम करने वाले बिहार के एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी जो गुरुवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी।
बच्ची का शव रविवार को उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक फैक्टरी के पास मिला था। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गला घोटकर मारने से पहले बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था। पुलिस का कहना है कि हम आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो, हत्या और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है