फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : डांग जिले में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 04:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, डांग

सार

गुजरात के डांग जिले में पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना करीब दो महीने पहले हुई थी। लेकिन हाल में 14 वर्षीय लड़की के एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के डांग जिले में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना करीब दो महीने पहले हुई थी। लेकिन हाल में 14 वर्षीय लड़की के एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखा।

विज्ञापन


उसके बाद इस पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। पुलिस निरीक्षक एन एच सवसेता ने बताया कि अहवा तालुका में लड़की अपने नाबालिग दोस्त के साथ शादी समारोह शामिल होने के बाद पड़ोसी गांव से उसके साथ घर वापस जा रही थी। लड़के के आठ अन्य दोस्त रास्ते में उसका इंतजार कर रहे थे।  इसके बाद वो सभी उसे जबरदस्ती पास के जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें