फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में भीषण हादसा: बनासकांठा में SUV और ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत और तीन घायल; राहत-बचाव कार्य जारी

Sat, 24 Jan 2026 08:43 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा (गुजरात)।

सार

गुजरात के बनासकांठा जिले में आबू-पालनपुर हाईवे पर ट्रक और एसयूवी की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। ट्रक डिवाइडर कूदकर सामने से आ रही एसयूवी से टकराया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरे सफर को मातम में बदल दिया। आबू-पालनपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक के डिवाइडर पार कर SUV से टकरा जाने से छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना शाम करीब सात बजे इक़बालगढ़ गांव के पास हुई। राजस्थान से गुजरात की ओर जा रहा ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा, डिवाइडर कूद गया और सामने से आ रही SUV से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार लोग संभल भी नहीं पाए।

विज्ञापन


कौन थे एसयूवी में सवार लोग?
पुलिस ने बताया कि एसयूवी में कुल नौ लोग सवार थे, जो राजस्थान से इलाज के लिए पालनपुर जा रहे थे। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है। तीन अन्य घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- 2026 में कई सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना, आम लोग भी कर सकते हैं चांद का सफर
विज्ञापन


ट्रक चालक कहां गया?
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अमीरगढ़ पुलिस स्टेशन के निरीक्षक पी.डी. गोहिल ने बताया कि ट्रक को मौके पर छोड़ दिया गया है और चालक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रशासन की कार्रवाई और जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
 
अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें