फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: कांग्रेस का आरोप- GUVNL ने अदाणी पावर मुंद्रा को किया 3,900 करोड़ का भुगतान; सरकार ने किया पलटवार

Sat, 26 Aug 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat: गुजरात कांग्रेस प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल ने राज्य की भाजपा सरकार पर दो बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) के तहत पांच साल में अदाणी पावर मुंद्रा लिमिटेड (एपीएमयूएल) को 3,900 करोड़ रुपये का अधिक भुगतान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Shaktisinh Gohil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात कांग्रेस प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर दो बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) के तहत पांच साल में अदाणी पावर मुंद्रा लिमिटेड (एपीएमयूएल) को 3,900 करोड़ रुपये का अधिक भुगतान करने का आरोप लगाया। हालांकि, सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया।

विज्ञापन

राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि आरोप भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान केवल अंतरिम था और अंतिम नहीं था।

गोहिल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि सरकारी कंपनी गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) ने अक्तूबर 2018 से मार्च 2023 के बीच अदाणी पावर को 13,802 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि अदाणी ने (अपने बिजली संयंत्रों के लिए) कोयला खरीद का कोई चालान या सहायक दस्तावेज जमा नहीं किया।

उन्होंने जीयूवीएनएल द्वारा 15 मई, 2023 को अदाणी पावर मुंद्रा लिमिटेड को कथित तौर पर लिखा गया एक पत्र पेश किया, जिसमें अदाणी पावर मुंद्रा के साथ हस्ताक्षरित दो बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) के तहत उर्जा शुल्क के लिए जीयूवीएनएल द्वारा किए गए 3,802 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भुगतान की वसूली की मांग की गई थी। 

कांग्रेस नेता ने इसे भ्रष्टाचार, धनशोधन, जनता के धन की लूट और भाई-भतीजावाद का क्लासिक मामला करार दिया जिसका प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री और उनकी सरकार करती है और उन्होंने इस बड़े घोटाले की प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियों से जांच कराने की मांग की।

गोहिल ने दावा किया कि अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह के कथित गलत कामों का खुलासा करने के बाद ही जीयूवीएनएल को अदाणी पावर को 3,900 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान करने का एहसास हुआ। पत्र में जीयूवीएनएल ने कहा कि अदाणी पावर मुंद्रा द्वारा जिस दर पर कोयला खरीदा जा रहा है, वह वास्तविक बाजार दर से काफी अधिक है, जिस पर इंडोनेशिया में कोयले का कारोबार किया जा रहा था। 

पत्र में कहा गया है कि अदाणी पावर कुछ चुनिंदा आपूर्तिकर्ताओं से प्रीमियम मूल्य पर लगातार कोयले की खरीद कर रहा है, जो समय-समय पर इंडोनेशियाई कोयले के वास्तविक बाजार मूल्य को प्रतिबिंबित नहीं कर रहा है और सहायक दस्तावेज जमा नहीं कर रहा है।

पिता बेटे ने की आत्महत्या, छह पर उकसाने का मामला दर्ज
उधर,  राज्य के अरावली जिले में पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति (45 वर्षीय) और उसके बेटे ने कथित तौर पर फांसी लगाई, जबकि एक नाबालिग लड़की ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट गई।

मालपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोमा चमार और उसके बेटे विशाल चमार को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में लड़की की मां और पिता समेत उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, 'विशाल चमार के खिलाफ हाल ही में एक नाबालिग लड़की के साथ भाग जाने के बाद भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। लड़की के परिजनों ने 18 अगस्त को सोमा , उसकी पत्नी, बड़े भाई के खिलाफ आपराधिक धमकी का मामला भी दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, 'लड़की के परिजन कथित तौर पर लड़के के परिवार को परेशान कर रहे थे। सोमा ने अपने घर पर उस समय आत्महत्या कर ली जब उसके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। सोमा की मौत के बारे में पता चलने पर उसके बेटे विशाल और नाबालिग लड़की ने भी आत्महत्या के समझौते के तहत आत्महत्या करने की कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें