फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat : गुजरात के कच्छ में नर्मदा नहर में बड़ा हादसा, 15 वर्षीय किशोरी समेत एक ही परिवार के पांच लोग डूबे

Tue, 15 Nov 2022 02:49 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, भुज।

सार

स्थानीय पुलिस ने सभी लोगों के शवों को नहर से बाहर निकाल लिया है। पुलिस मृतकों के अन्य रिश्तेदारों को सूचित कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
नहर (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के कच्छ जिले में नर्मदा नहर में सोमवार को दो दंपती और एक किशोरी समेत पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना प्रागपुर थाना क्षेत्र के गुंडाला गांव के पास शाम सात बजे हुई। स्थानीय प्रागपार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं, 15 वर्षीय लड़की और दो पुरुषों के शव नहर से बाहर निकाल लिए गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन


कच्छ पश्चिम के एसपी सौरभ सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मुंद्रा के गुंडाला गांव में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। नहर से पानी लाते समय फिसलकर गिरी महिला को बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों ने भी नहर में छलांग लगा दी थी। डूबने से सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें