फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam : असम की अदालत ने PFI की छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हमजा को पुलिस रिमांड में भेजा

Tue, 15 Nov 2022 02:10 AM IST
योगेश साहू एएनआई, गुवाहाटी (असम)।

सार

पुलिस ने हमजा के घर की तलाशी ली थी और वहां से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे। इन दस्तावेजों में पीएफआई/सीएफआई/सीएए विरोधी, हिजाब समर्थक बैनर, पोस्टर/पत्रक और भाजपा विरोधी, आरएसएस विरोधी और एबीवीपी विरोधी पोस्टर आदि बरामद हुए थे।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी की एक विशेष अदालत ने सोमवार को पीएफआई की छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हमजा को पुलिस की रिमांड में भेज दिया। चार दिन पहले गिरफ्तार किए गए कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आमिर हमजा को पांच दिन के लिए पुलिस की रिमांड में भेजा गया है।

विज्ञापन


असम पुलिस के सीपीआरओ ने कहा कि हमजा को गुवाहाटी में विशेष शाखा मुख्यालय के एसओयू पुलिस थाने में रखा जा रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है। सीएफआई (पीएफआई की छात्र शाखा) के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हमजा को 11 नवंबर की रात गिरफ्तार किया गया था।

असम पुलिस की एक टीम इसके लिए बेंगलुरु के बेलुंदूर इलाके में पहुंची थी। यहां एसओयू पुलिस स्टेशन में डीएसपी के नेतृत्व में केस नंबर 02/2022 की 120B/124A/153A/353 IPC r/w धारा 18 के UA(P) अधिनियम, 1967 के तहत उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट बेंगलुरु ने आमिर हमजा को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था। हमजा देश में पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद से ही फरार था और त्रिपुरा के कुछ रिश्तेदारों की मदद से बेंगलुरु में छिपा हुआ था। असम पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस की मदद से उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले में बक्सा पुलिस ने हमजा के घर की तलाशी ली थी और वहां से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे। इन दस्तावेजों में पीएफआई/सीएफआई/सीएए विरोधी, हिजाब समर्थक बैनर, पोस्टर/पत्रक और भाजपा विरोधी, आरएसएस विरोधी और एबीवीपी विरोधी पोस्टर, कई सारी बैंकों की पासबुक, पीएफआई और सीएफआई लेटर पैड आदि बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें