फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: अयोध्या दर्शन के लिए आदिवासियों को 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद का एलान, सियासत शुरू 

Sat, 16 Oct 2021 07:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात अब आदिवासी वोट बैंट को लेकर भाजपा-कांग्रेस में घमासान होता दिख रहा है। पर्यटन मंत्री ने एलान किया है कि राज्य सरकार आदिवासियों को अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए सरकार 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देगी।  
विज्ञापन
भूपेंद्र पटेल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात सरकार अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा करने वाले प्रत्येक आदिवासी 5,000 रुपये की आर्थिक मदद देगी। पर्यटन मंत्री पूर्णेश मोदी ने कहा कि आदिवासी लोग शबरी माता के वंशज हैं। भगवान राम 14 साल के वनवास के दौरान शबरी माता से मिले थे। अब उनके वंशजों को अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने शुक्रवार को आदिवासी बहुल डांग जिले में आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की। वह सुबीर गांव में मौजूद शबरी धाम लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिवासियों को अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए सरकार 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देगी।  

पर्यटन मंत्री के इस एलान के बाद से राज्य की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस के आदिवासी नेता तुषार चौधरी ने आरोप लगाया कि आदिवासियों के लिए भाजपा कुछ नहीं करती है, इसलिए चुनाव से पहले इस तरह के वादे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्य में कुल 19 फीसदी आदिवासी हैं और दोनों पार्टियों की नजर इनपर रहती है। इसलिए भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में 24 में 4 आदिवासी मंत्रियों को जगह दी गई है। हालांकि आदिवासी वोट बैंक पर कांग्रेस की अच्छी खासी पकड़ है। अब भाजपा की नजर इसी वोट बैंक पर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें