फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: बेटी की लव मैरिज से नाराज परिवार ने जहर खाकर की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, दो की मौत

Wed, 06 Sep 2023 03:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

ढोलका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दंपती की बेटी ने करीब एक साल पहले दलित समुदाय के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। इससे परिवार कथित तौर पर नाखुश था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद जिले में बेटी की लव मैरिज से नाखुश एक परिवार ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, लड़की के माता-पिता और उसके दो भाइयों ने कथित तौर पर जहर खा लिया। घटना में लड़की के पिता और एक भाई की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ढोलका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दंपती की बेटी ने करीब एक साल पहले दलित समुदाय के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। इससे परिवार कथित तौर पर नाखुश था। उन्होंने बताया कि किरन राठौड़ (52), उनकी पत्नी नीताबेन (50) और बेटे हर्ष (24) तथा हर्षिल (19) ने मंगलवार रात कथित तौर पर जहर खा लिया।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति और उसके बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और छोटा बेटा अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा, ‘‘ पड़ोसियों ने घटना के बारे में पता चलते ही एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचना दी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति और बड़े बेटे को मृत घोषित कर दिया। महिला और छोटे बेटे का वहां इलाज जारी है।’’
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राठौड़ की बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों सहित 18 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें