फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesana Assembly Seat: महेसाणा सीट पर भाजपा की लगातार आठवीं जीत, पूर्व डिप्टी सीएम यहां से लड़ चुके हैं चुनाव

Mon, 19 Dec 2022 02:13 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद

सार

 Mahesana Assembly Seat Result: भाजपा लगातार आठ बार यहां से जीत चुकी है। इस बार भाजपा उम्मीदवार मुकेश पटेल ने कांग्रेस के पीके पटेल को 45,794 वोट से हराया।  भाजपा ने इस बार पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल की जगह मेहसाणा जिला भाजपा अध्यक्ष मुकेश पटेल यहां से मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Mahesana Assembly Seat Result: गुजरात में मेहसाणा सीट एक बार फिर भाजपा को जीत मिली है। यहां से भाजपा उम्मीदवार मुकेश पटेल ने कांग्रेस के पीके पटेल को 45,794 वोट से हराया। मेहसाणा सीट भाजपा के गढ़ रही है। यहां से पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल विधायक रहे हैं। पार्टी ने इस बार नितिन पटेल की जगह मेहसाणा जिला भाजपा अध्यक्ष मुकेश पटेल यहां से मैदान में उतारा था।
विज्ञापन

1960 में गुजरात के गठन के दो साल बाद 1962 में राज्य में पहली बार चुनाव हुए। तब से अब तक एक उपचुनाव समेत इस सीट हुए कुल 15 चुनावों में से ज्यादातर बार इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। 
पिछले 32 साल से यह सीट भाजपा जीत रही है। इस बार फिर से जीत के साथ भाजपा लगातार आठ बार यहां से जीत चुकी है। इससे पहले के सात चुनावों में से छह बार कांग्रेस और एक बार इस सीट पर स्वतंत्र पार्टी को जीत मिली थी। 2012 और 2017 में इस सीट से नितिन पटेल जीते थे। पटेल बाद में राज्य के उपमुख्यमंत्री भी रहे।  

 

विज्ञापन

2017 में सात हजार से अधिक वोट से जीते थे नितिन पटेल

2017 के विधानसभा चुनाव में नितिन पटेल ने कांग्रेस के जीवाभाई पटेल को सात हजार से ज्यादा वोट से हराया था। इस चुनाव में खड़े 34 में से 32 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। नितिन पटेल को सबसे ज्यादा 90 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे जीवाभाई पटेल को 83,098 वोट से संतोष करना पड़ा था। 



2017 विधानसभा चुनाव से करीब 15 महीने पहले जब विजय रूपाणी राज्य के मुख्यमंत्री बने तब नितिन पटेल भी सीएम पद की दौड़ में थे। हालांकि, उन्हें रूपाणी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया। 2022 के विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के साथ नितिन पटेल की उपमुख्यमंत्री पद की कुर्सी भी चली गई। 

नितिन पटेल - फोटो : अमर उजाला
2012 से पहले कडी सीट से लड़ते थे पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल
2012 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से भाजपा के नितिन पटेल जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के नटवर लाल को 24 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया था। उस चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले नितिन पटेल मेहसाणा जिले की ही कडी सीट से चुनाव लड़ते थे।  

2017 में मेहसाणा जिले की 5 सीटों पर जीती थी भाजपा, इस बार और बढ़ीं सीटें

मेहसाणा सीट, मेहसाणा जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2022 में जिले की सात सीटों में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली। वहीं, कांग्रेस को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के सीजे चावड़ा ने जिले की वीजापुर सीट पर जीत दर्ज कर पार्टी का जिले में खाता खोला। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन

चुनाव की तारीखें क्या हैं?

इस बार कैसे रहे गुजरात के नतीजे?
  इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें